लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में वाहन कबाड़ केंद्र के लिये टाटा मोटर्स का गुजरात सरकार से करार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अहमदाबाद में वाहन को कबाड़ (स्क्रैप) में बदलने की सुविधा खड़ी करने को गुजरात सरकार से हाथ मिलाया है।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कंपनी ने बंदरगाह एवं परिवहन विभाग के जरिये राज्य सरकार के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह वाहन कबाड़ केंद्र यात्री और वाणिज्यिक वाहनों दोनों के लिए होगा। इसकी क्षमता सालाना 36,000 वाहनों की रिसाइक्लिंग या पुन:चक्रीकरण की होगी। टाटा मोटर्स एक भागीदार के सहयोग से कबाड़ केंद्र स्थापित करेगी।

बयान में कहा गया है कि राज्य का बंदरगाह एवं परिवहन विभाग गुजरात सरकार के नियमों और नियमनों तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पंजीकृत वाहन कबाड़ सुविधा की स्थापना के मसौदे के तहत आवश्यक मंजूरियों में सहयोग करेगा।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक एवं अध्यक्ष (वाणिज्यिक वाहन कारोबार इकाई) गिरीश वाघ ने कहा, ‘‘कंपनी ने वाहन कबाड़ क्षेत्र में भागीदारी की घोषणा की है। यह टाटा मोटर्स के लिए ऐतिहासिक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम