लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने पेट्रोल पर तीन रुपये प्रति लीटर कर घटाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:53 IST

Open in App

चेन्नई 13 अगस्त तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने शुक्रवार को विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा की सरकार ने पेट्रोल पर कर में तीन रुपये प्रति लीटर कटौती का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन को बताते हुए बहुत खुश हूं कि सरकार ने पेट्रोल पर कर की प्रभावी दर को तीन रुपये प्रति लीटर कम करने का फैसला किया है। इस कदम से राज्य में लोगों को राहत मिलेगी।’’

वित्त मंत्री ने कहा कि इस कदम से राज्य सरकार को हालांकि सालाना 1,160 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने दरअसल विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार बनने पर पेट्रोल पर पांच रपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का वादा किया था।

हालांकि, विपक्षी एआईएडीएमके ने द्रमुक सरकार से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम