लाइव न्यूज़ :

स्तृति ईरानी ने व्यावसायिक संस्कृति के रूप में टिकाऊपन कायम करने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि टिकाऊ विकास की अवधारणा हर किसी के काम में व्यावसायिक संस्कृति का आधार होना चाहिए ताकि उससे समाज और वाणिज्यिक उपक्रम, सबका भला हो सके।

उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, महिला और बाल विकास और वस्त्र मंत्री ने कहा कि ‘‘कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने युवाओं को ‘की-बोर्ड’ योद्धाओं के रूप में बदलकर छोड़ दिया है, लेकिन कोविड के आगमन के साथ, यह स्वीकार करना होगा कि प्रौद्योगिकी वह नींव है जिस पर एक नया भारत बनाया जाएगा।”

ईरानी ने कहा, ‘‘जब हम अपने राष्ट्र को प्रतिकूल स्थितियों के अनुरूप ढालने के लिए एकजुट हुए हैं, हमें सतत रूप से अपने साझेदारों और विकास की संभावनाओं की पहचानने की जरूरत है।’’

उसने कहा कि अब हम मानव इतिहास के एक ऐसे समय में हैं, जहां हम मानते हैं कि टिकाऊ विकास केवल एक पर्यावरणीय वादा नहीं है, बल्कि एक व्यवसाय संस्कृति भी है । इसे हमारे काम की संस्कृति का मुख्य बिन्दु बनाये जाने की आवश्यकता है ताकि इससे वाणिज्यिक उद्यम और वृहद समाज , सबको लाभ हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम