लाइव न्यूज़ :

चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है स्टरलाइट कॉपर

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:02 IST

Open in App

चेन्नई, सात जून स्टरलाइट कॉपर ने सोमवार को कहा कि उसने तमिलनाडु में अपने संयंत्र से 265 ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों के अलावा 500 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन रवाना कर दी है और ऑक्सीजन की जरूरत वाले कोविड मरीजों की सेवा के लिए अपना उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

चेन्नई से करीब 600 किलोमीटर दूर तूतीकोरिन में स्थित कंपनी के संयंत्र को 26 अप्रैल को तमिलनाडु सरकार से चार महीने के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन करने की मंजूरी मिली थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमने कोविड-19 मरीजों एवं अस्पतालों की जरूरतें पूरी करने के लिए अपने संयंत्र से 265 ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों के अलावा कुल 542.92 मीट्रिक टन चिकित्सीय तरल ऑक्सीजन रवाना करने के साथ आज एक मील का पत्थर हासिल किया है।"

कंपनी ने कहा कि उसने तमिलनाडु के 16 से ज्यादा जिलों को ये जरूरी संसाधन प्रदान किए हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?