लाइव न्यूज़ :

स्टार हेल्थ मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस कंपनी लि. के निर्गम की शुक्रवार को शेयर बाजारों में नरम शुरुआत हुई। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार आया और यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

शेयर गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ। लेकिन बाद में नुकसान को कम करने में सफल रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 900 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में 0.11 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 901 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान, शेयर दिन में 940 रुपये के उच्च स्तर और नीचे में 827.50 रुपये तक चला गया था।

इसी तरह, बीएसई में शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 906.85 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 52,191.23 करोड़ रुपये रहा।

स्टार हेल्थ एक प्रमुख निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी है जिसपर वेस्टब्रिज कैपिटल और राकेश झुनझुनवाला जैसे निवेशकों के एक समूह का मालिकाना हक है। दो दिसंबर को बंद हुए आईपीओ के आखिरी दिन इसे 79 प्रतिशत अभिदान मिला था।

आईपीओ में 2,000 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल थी। इसका मूल्य दायरा 870-900 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस