लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने कोविड-19 टीके की आवाजाही के लिए ओम लॉजिस्टिक के साथ किया गठजोड़

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:16 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कोविड-19 टीके की आवाजाही के लिए ओम लॉजिस्टिक के साथ साझेदारी की है।

स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इस रणनीतिक साझेदारी का लक्ष्य ना केवल कोविड-19 टीके की तेज और आसान आपूर्ति सुनिश्चित करना है। बल्कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीत भंडारगृहों की श्रृंखला भी तैयार करना है।

हाल ही में स्पाइसजेट ने कहा था कि उसकी मालवहन सेवा स्पाइस एक्सप्रेस शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के नियंत्रित तापमान में टीकों और दवाओं की आवाजाही के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

बयान में कहा गया है कि ओम लॉजिस्टिक की वैश्विक मौजूदगी है। दुनियाभर में 1,200 से अधिक कार्यालय हैं और भारत में यह 19,000 से अधिक पिनकोड पर अपनी सेवाएं देती है। इसलिए यह साझेदारी स्पाइसजेट की क्षमता को और मजबूत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम