लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत, अन्य सैन्यकर्मियों के दुर्घटना बीमा दावे का त्वरित भुगतान

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:05 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की दो साधारण बीमा कंपनियों ने हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी के अलावा 11 सैन्यकर्मियों की मौत से जुड़े दुर्घटना बीमा दावों का निपटारा त्वरित गति से कर दिया है।

गत आठ दिसंबर को तमिलनाडु में कन्नूर के पास एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें जनरल रावत, उनकी पत्नी मधूलिका, ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर के अलावा दस अन्य रक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

इस हादसे के शिकार अधिकतर सैन्य अधिकारियों से जुड़े समूह व्यक्तिगत दुर्घटना (जीपीए) बीमा दावों का त्वरित निपटारा कर दिया गया है। सेना के सभी अधिकारियों एवं जवानों को अपने सैलरी खाते के साथ जीपीए बीमा कवर मिलता है।

सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक बीमा कंपनियों- न्यू इंडिया एश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने इस हादसे में दिवंगत सैन्य अफसरों एवं जवानों के बीमा दावों का त्वरित निपटारा कर दिया है।

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने जनरल रावत और सात अन्य रक्षाकर्मियों के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दावों का निपटारा रिकॉर्ड 30 मिनट में ही कर दिया। इसी तरह न्यू इंडिया एश्योरेंस ने ब्रिगेडियर लिड्डर से संबंधित बीमा राशि का भुगतान एक घंटे के भीतर ही कर दिया।

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सत्यजीत त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "गत 10 दिसंबर को हमें बैंक से यह सूचना मिली थी कि ये खाताधारक एक हादसे में मारे गए हैं। यह सूचना मिलते ही हमने बैंक से भेजे गए न्यूनतम जरूरी कागजात के आधार पर फौरन दावे का निपटान कर दिया।"

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों में से आठ लोग एसबीआई जीपीए पॉलिसी के तहत कवर थे। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में खाता रखने वाले दो अन्य सैन्यकर्मियों के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दावों के निपटान की भी प्रक्रिया जारी है।

त्रिपाठी ने बताया कि सैन्य अधिकारियों को 30 लाख का बीमा दिया जाता है जबकि वायु सेना के मामले में यह बीमा 40 लाख रुपये का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा