लाइव न्यूज़ :

महंगे सोयाबीन के कारण जुलाई में 73 प्रतिशत लुढ़का सोया खली निर्यात

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:56 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 12 अगस्त कच्चे माल सोयाबीन के भाव में भारी उछाल के चलते देश में जुलाई के दौरान सोया खली के उत्पादन में गिरावट के साथ ही इसका निर्यात 73 प्रतिशत घटकर महज 25,000 टन पर सिमट गया। पिछले साल जुलाई में देश से 93,000 टन सोया खली का निर्यात हुआ था।

प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोपा के कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने बताया कि जुलाई के दौरान देश के तेल संयत्रों में सोया खली उत्पादन 17.5 प्रतिशत गिरकर 4.79 लाख टन रह गया। जुलाई 2020 में घरेलू संयंत्रों में सोयाबीन का तेल निकालने से 5.81 लाख टन सोया खली बनी थी।

प्रसंस्करण उद्योग के जानकारों के मुताबिक देश में सोयाबीन के भावों में रिकॉर्ड तेजी के कारण जुलाई के दौरान संयंत्रों ने इस तिलहन की खरीद घटा दी जिससे इसका तेल निकालने की गतिविधियां भी जाहिर तौर पर धीमी पड़ गईं।

प्रसंस्करण संयंत्रों में सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचने वाले उत्पाद को सोया खली कहते हैं। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है। इससे सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य पदार्थों के साथ पशु आहार तथा मुर्गियों का दाना भी तैयार किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम