लाइव न्यूज़ :

सौर गठबंधन का 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर निवेश जुटाने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) ने वर्ष 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर का निवेश जुटाने के लिए नॉर्डिक संस्थागत निवेशकों के साथ साझेदारी के अलावा एक निवेश परामर्श समिति के गठन की भी घोषणा की है।

आईएसए ने एक बयान में कहा कि इस सलाहकार समिति में अग्रणी संस्थागत निवेशक शामिल होंगे जो गठबंधन को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक लाख करोड़ डॉलर का निवेश जुटाने के लिए निवेशकों को गोलबंद करेंगे। इस राशि का इस्तेमाल वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तरों पर ऊर्जा पहुंच, ऊर्जा अंतरण और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।

इस बयान के मुताबिक, सलाहकार समिति में अफ्रीका50, सीडीपीक्यू ग्लोबल, आईएफसी, डेवलपमेंट बैंक ऑफ सदर्न अफ्रीका, कैप्रिकॉर्न इन्वेस्टमेंट ग्रुप और टेमासेक के प्रतिनिधियों को जगह दी गई है। यह समिति सौर गठबंधन के साझेदार बनाए गए डेनमार्क के निवेश फंड आईएफयू, कॉन्किटो और वर्ल्ड क्लाइमेट फंड को कोष जुटाने के लिए मार्गदर्शन देगी।

निवेश के लिए साझेदार बनाने के पीछे आईएसए का इरादा वर्ष 2030 तक निर्धारित निवेश को जुटाने की राह आसान बनाना है। उभरते बाजारों एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सौर ऊर्जा के लिए निजी वित्त जुटाना इसका मकसद है।

आईएसए के महानिदेशक अजय माथुर ने कहा, ‘‘सलाहकार समिति के सदस्यों के पास विशाल अनुभव है और उनका मार्गदर्शन हमें विभिन्न क्षेत्रों से निवेश जुटाने में मदद करेगा।’’ इसके अलावा आईएफयू, कॉन्किटो और वर्ल्ड क्लाइमेट फंड के साथ साझेदारी भी नए अवसरों की तलाश में मददगार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस