लाइव न्यूज़ :

निर्यात के पटरी पर आने का संकेत, जनवरी के पहले सप्ताह में 16.22 प्रतिशत बढ़ा: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी देश का निर्यात जनवरी के पहले सप्ताह में सालाना आधार पर 16.22 प्रतिशत बढ़कर 6.21 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से औषधि और इंजीनियरिंग क्षेत्र में वृद्धि से निर्यात बढ़ा है।

एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि यह पुनरूद्धार का संकेत है।

पिछले साल जनवरी के पहले सप्ताह में निर्यात 5.34 अरब डॉलर था।

अधिकारी के अनुसार इस साल एक से सात जनवरी के बीच आयात भी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 8.7 अरब डॉलर रहा जो 2020 में इसी अवधि में 8.6 अरब डॉलर था।

पेट्रोलियम को छोड़कर आयात आलोच्य सप्ताह में 6.56 प्रतिशत बढ़ा।

औषधि, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात क्रमश: 14.4 प्रतिशत 6.162 करोड़ डॉलर) 17.28 प्रतिशत (11.472 करोड़ डॉलर) और 51.82 प्रतिशत (63.677 करोड़ डॉलर) बढ़ा।

निर्यात में नवंबर 2020 में 8.74 प्रतिशत की गिरावट आयी। दिसंबर, 2020 में निर्यात में मामूली 0.8 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

निर्यात में सुधार का मुख्य कारण रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग और रसायन क्षेत्रों का प्रदर्शन अच्छा होना था।

नौ महीने के अंतराल के बाद दिसंबर 2020 में आयात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 42.6 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?