लाइव न्यूज़ :

पहली छमाही में केंद्र, राज्य सरकारों के वित्त में उल्लेखनीय सुधार: आरबीआई पत्र

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:50 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बुलेटिन के दिसंबर अंक में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी से संबंधित खर्च के बावजूद सरकारी व्यय आमतौर पर बजट अनुमानों के अनुरूप बने रहने और कर संग्रह में व्यापक रूप से उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के बीच केंद्र और राज्यों के वित्त में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

केंद्रीय बैंक के अर्थशास्त्रियों द्वारा लिखे गए पत्र में केंद्र और राज्यों, दोनों के लिए ‘‘खर्च की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार’’ का भी जिक्र गया है, जो एक टिकाऊ पुनरुद्धार के लिए सकारात्मक है।

पत्र में कहा गया कि केंद्र के प्रत्यक्ष कर संग्रह में पहली छमाही के दौरान 83.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान आयकर और कॉरपोरेट कर में क्रमशः 64.7 प्रतिशत और 105.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसमें कहा गया कि पूंजीगत व्यय पर जोर देने से खर्च की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो मध्यावधि में वृद्धि समर्थक राजकोषीय मजबूती के लिए एक आवश्यक शर्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा