लाइव न्यूज़ :

एथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी श्री रेणुका शुगर्स

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून श्री रेणुका शुगर्स ने अपनी एथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 450 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने एथेनॉल उत्पादन क्षमता को 430 किलोलीटर प्रतिदिन बढ़ाकर 1,400 किलोलीटर प्रतिदिन करने की मंजूरी दी है।

इससे पहले कंपनी के निदेशक मंडल ने फरवरी में एथेनॉल उत्पादन क्षमता को 720 किलोलीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 970 किलोलीटर प्रतिदिन करने की मंजूरी दी थी।

कंपनी ने कहा कि सरकार की एथेनॉल मिश्रण पर नीतियों के मद्देनजर निदेशक मंडल ने एथेनॉल उत्पादन क्षमता को 970 किलोलीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 1,400 किलालीटर प्रतिदिन करने की मंजूरी दी है।

कंपनी ने कहा कि इस क्षमता विस्तार पर 450 करोड़ रुपये का निवेश करने की जरूरत होगी। क्षमता विस्तार अक्टूबर, 2022 तक पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस