लाइव न्यूज़ :

शीला फोम ने गुजरात में नयी इकाई खोली

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर लोकप्रिय मैट्रेस ब्रांड स्लीपवेल की निर्माता शीला फोम लिमिटेड ने मंगलवार को गुजरात के नंदी गांव में 100 प्रतिशत निर्यातोन्मुखी नयी इकाई खोलने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि संयंत्र में एक दिन में 1,000 गद्दे बनाने की उत्पादन क्षमता होगी और इस वित्त वर्ष के अंत तक इसका विस्तार प्रतिदिन 3,000 गद्दे का उत्पादन करने लायक किया जा सकेगा।

यह संयंत्र स्प्रिंग और फोम दोनों प्रकार के गद्दों का उत्पादन करेगा और निर्यात बाजार की मांग को पूरा करेगा, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शीला फोम के उत्पादों की पेशकश को और मजबूत करेगा।

शीला फोम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल गौतम ने कहा, ‘‘हम हमेशा विकास और विस्तार की भावना से प्रेरित रहे हैं। हमें नंदी गांव, गुजरात में अपनी 100 प्रतिशत निर्यातोन्मुख इकाई खोलने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह विस्तार सरकार के ‘मेक इन इंडिया' दृष्टिकोण के अनुरूप समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ता को दर्शाता है।’’

कंपनी ने वर्ष 1972 में स्थापित साहिबाबाद में अपने पहले संयंत्र के साथ शुरुआत की थी। वर्तमान में कंपनी में 2,200 से अधिक कर्मचारियों के साथ 12 विनिर्माण सुविधाएं और 150 से अधिक वितरकों और 5,000 डीलरों का एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम