लाइव न्यूज़ :

देश की 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में कुल 75,845 करोड़ रुपये की वृद्धि

By भाषा | Updated: January 3, 2021 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 75,845.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

दोनों एचडीएफसी के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बाजाज फाइनेंस लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ रिलायंस इंडसट्रीज लि. (आरआईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और भारतीय एयरटेल के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में गिरावट दर्ज की गयी।

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 20,857.99 करोड़ रुपये उछलकर 4,62,586.41 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी बैंक का एमकैप 15,393.9 करोड़ रुपये बढ़कर 7,84,758.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,251.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,878.45 करोड़ रुपये रहा। जबकि आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 9,609.3 करोड़ रुपये बढ़कर 3,64,199.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 7,410.96 करोड़ मजबूत होकर 10,98,773.29 करोड़ रुपये रिकार्ड किया गया।

कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 6,500.94 करोड़ रुपये बढ़कर 3,94,914.98 करोड़ रुपये जबकि बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 5,820.99 करोड़ रुपये मजबूत होकर 3,18,181.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 4,279.13 करोड़ रुपये घटकर 12,59,741.96 करोड़ रुपये तथा एचयूएल का एमकैप 2,948.69 करोड़ कम होकर 5,60,933.06 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,063.83 करोड़ रुपये घटकर 2,81,015.76 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई्र बैंक, बजाज, फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.90 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस