लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा, बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी 13,200 के पार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 10:12 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई, जिसके साथ ही सूचकांक ने नई ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया।

इस दौरान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति जैसे बड़े शेयरों ने बाजार को मजबूती दी।

बीएसई सेंसेक्स 44,953.01 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 176.87 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 44,794.91 पर था।

इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 59.05 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,172.80 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफ्टी ने 13,216.60 के उच्चतम स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा मारुति, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचसीएल टेक और एसबीआई बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल और एमएंडएम में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 37.40 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,618.04 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 4.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,113.75 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?