लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:06 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक बढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 200.35 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 52,750.01 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 60.15 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 15,808.60 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी मारुति में रही। इसके अलावा टाइटन, इंफोसिस, टाटा स्टील, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और नेस्ले इंडिया भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एचयूएल लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 185.93 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,549.66 पर और निफ्टी 66.25 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,748.45 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस