लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 334 अंक लुढ़का; आरआईएल, बैंक शेयर टूटे

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:05 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरूआती तेजी बरकरार नहीं रह पायी और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंक और बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार नीचे आये।

कारोबारियों के अनुसार रुपये के मूल्य में गिरावट से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की शुरूआत अच्छी रही लेकिन दोपहर कारोबार में यह बिकवाली दबाव में आ गया। अंत में यह 333.93 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,941.64 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104.75 अंक यानी 0.67 प्रतिशत टूटकर 15,635.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 1.8 प्रतिशत का नुकसान एल एंड टी को हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। इनमें 3.42 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वित्त, वाहन और आरआईएल में बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट आयी।’’

उन्होंने कहा कि चीन में मई महीने के लिये उत्पादक कीमत सूचकांक में उम्मीद से अधिक 9 प्रतिशत के उछाल से एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सविर्सेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक निवेशक यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) के नीतिगत निर्णय और अमेरिका में बृहस्पतिवार को जारी होने वाले मुद्रस्फीति के आंकड़े को लेकर सतर्क रुख अपनाये हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में मुद्रास्फीति में तेजी का अनुमान है लेकिन यह स्थिति अस्थायी होगी। अगर दोनों चीजें अनुकूल रहीं तो बाजार को अच्छा समर्थन मिलेगा।’’

एशिया के अन्य बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि शंघाई लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.48 पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 72.97 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,422.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?