लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 55,000 के पार, निफ्टी 16,400 के पार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 10:23 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में मजबूती के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की और 55,000 का आंकड़ा पार कर लिया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 258.4 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 55,102.42 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 69.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,434.20 अंक पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 318.05 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,843.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.15 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस