लाइव न्यूज़ :

509 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स 40867 के ऑल टाइम हाई पर

By भाषा | Updated: November 25, 2019 14:53 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12,000 अंक से ऊपर चल रहा था। वैश्विक बाजारों की तेजी और धातु, बैंक और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सेंसेक्स आज कारोबार के मध्यान्ह में 487.76 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 40,847.17 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसूचकांक 136.80 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 12,000 अंक के स्तर से ऊपर निकलकर 12,051.20 अंक पर चल रहा था।सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 5.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को कारोबार के दौरान करीब 509 अंक चढ़कर 40,857 के ऊपर पहुंच गया। यह कारोबार के दौरन सेंसेक्स का अब तक का नया उच्चतम स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12,000 अंक से ऊपर चल रहा था। वैश्विक बाजारों की तेजी और धातु, बैंक और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सेंसेक्स आज कारोबार के मध्यान्ह में 487.76 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 40,847.17 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर चल रहा था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 136.80 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 12,000 अंक के स्तर से ऊपर निकलकर 12,051.20 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 5.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद टाटा स्टील का शेयर 4.74 प्रतिशत, वेदांता 2.81 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.49 प्रतिशत, एचडीएफसी 2.40 प्रतिशत, मारुति 2.20 प्रतिशत, हीरो होंडा 2.12 प्रतिशत और कोटक बैंक का शेयर मूल्य 1.95 प्रतिशत चढ़ गया।

इसके विपरीत येस बैंक का शेयर 3.24 प्रतिशत गिर गया, ओएनजीसी में 1.53 प्रतिशत, आईटीसी में 0.10 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर मूल्य में 0.04 प्रतिशत की गिरावट रही। बाजार कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में शांति की नई संभावनायें पैदा हुई हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि दोनों के बीच इस साल के अंत तक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर कर लिये जायेंगे। 

टॅग्स :सेंसेक्सइकॉनोमीमुंबईनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम