लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर बंद, 41,952.63 अंक पर पहुंचा

By भाषा | Updated: January 14, 2020 16:59 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 41,994.26 अंक के दिन में कारोबार के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर तक गया। अंत में यह 92.94 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,952.63 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का नया उच्चस्तर है।

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी कारोबार के दौरान एक समय अब तक के उच्चतम स्तर 12,374.25 पर पहुंच गया था। निफ्टी 32.75 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,362.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को नयी ऊंचाई पर बंद हुए। एचडीएफसी, आईटीसी, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के बीच बाजारों ने लाभ दर्ज किया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 41,994.26 अंक के दिन में कारोबार के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर तक गया। अंत में यह 92.94 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,952.63 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का नया उच्चस्तर है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान एक समय अब तक के उच्चतम स्तर 12,374.25 पर पहुंच गया था। अंत में निफ्टी 32.75 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,362.30 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है।

सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सबसे अधिक 2.15 प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी और टीसीएस के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.85 प्रतिशत तक टूट गए।

चीन के शंघाई, हांगकांग के हैंग सेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में मिलाजुला रुख रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 70.85 प्रति डॉलर पर चल रहा था जो पिछले दिन के बंद का ही स्तर था। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीमोदी सरकारइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?