लाइव न्यूज़ :

मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिये विधान लाएगा सेबी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून बाजार नियामक सेबी ने मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिये व्यवस्था बनाने का निर्णय किया है। यह निवेशकों की ऐसी श्रेणी होगी, जिन्हें निवेश उत्पादों के बारे में बेहतर जानकारी रखने वाला माना जा सकता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने मंगलवार को हुई बैठक में मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिये विधान लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सेबी ने बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, वित्तीय मानकों के आधार पर व्यक्ति, हिंदु अविभाजित परिवार (एचयूएफ), पारिवारिक न्यास, व्यक्तिगत स्वामित्व वाली इकाई, साझेदारी कंपनी, न्यास और कॉरपोरेट निकाय निवेशकों की मान्यता के लिए पात्र होंगे।

मान्यता प्राप्त निवेशक अवधारणा के तहत निवेशकों और वित्तीय उत्पाद या सेवा प्रदाताओं को लाभ प्रदान किया जा सकता है। इसमें न्यूनतम निवेश राशि में लचीलापन, नियामक आवश्यकताओं में छूट और विशेष रूप से मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए पेश किए गए उत्पादों / सेवाओं तक पहुंच शामिल हैं।’’

सेबी ने फरवरी में इस संदर्भ में परिचर्चा पत्र जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम