लाइव न्यूज़ :

सेबी ने इन्फोसिस शेयर भेदिया कारोबार मामले में आदेश जारी किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को इन्फोसिस के शेयर में कथित भेदिया कारोबार के मामले में कंपनी के कर्मचारी और उससे जुड़े रहे विप्रो लि. के कर्मचारी के खिलाफ आदेश जारी किया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि रमित चौधरी और केयूर मनियार को मामले में चल रही जांच पूरी होने तक प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभूति बाजार से दूर रहना चाहिए।

नियामक ने सितंबर में पारित एक अंतरिम आदेश में प्रतिभूति बाजार में पहुंच को लेकर उन पर रोक लगा दी थी और 2.62 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को जब्त करने का भी निर्देश दिया था।

सेबी ने अपने आदेश में कहा कि राशि जमा करा दी गयी है।

नियामक ने कहा कि रमित इंफोसिस समूह की कंपनी का कर्मचारी था और वैनगार्ड सौदे के रूप में शामिल होने के रूप में उसकी कीमत से जुड़ी अप्रकाशित संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) तक उसकी पहुंच थी। उसने विप्रो में अपने पुरानी सहयोगी केयूर को सूचना दी और इस प्रकार इन्फोसिस के शेयर में कारोबार को लेकर मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी