लाइव न्यूज़ :

सेबी ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के शेयर सौदे में नियमों के उल्लंघन को लेकर कंपनियों पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस अगस्त बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को कहा कि उसने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लि. के तीन प्रवर्तकों समेत 11 कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कंपनी के शेयरों से संबंधित हाजिर लेनदेन को लेकर बाजार नियमों के उल्लंघन करने पर लगाया गया है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि वीडियोकॉन के तीन प्रवर्तकों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इलेक्ट्रोपार्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, वीडियोकॉन रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. और रोशी एप्लायंसेज प्राइवेट लि. तथा एक अन्य कंपनी पी-स्क्वायर फाइनेंशियल कंसल्टेंसी प्राइवेट लि. पर भी एक-एक लाख जुर्माना लगाया गया है।

सेबी ने छह अगस्त को जारी अपने आदेश में बताया कि इसके अलावा सात कंपनियों एक्यूइटी मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, कोस्टल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, रिचहोल्ड प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड, काबेरी गुड्स प्राइवेट लिमिटेड, इनवोरेक्स विनकॉम प्राइवेट लिमिटेड, आकांक्षा कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और गोदावरी कमर्शियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर भी एक-एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?