लाइव न्यूज़ :

सेबी निदेशक मंडल ने निवेशकों के अधिकार पत्र को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:11 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को प्रतिभूति बाजार के निवेशकों के लिये अधिकार पत्र को मंजूरी दी। इस पहल से निवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

निवेशकों के अधिकार पत्र (चार्टर) में निवेशकों के अधिकार, जिम्मेदारी, प्रतिभूति बाजार में क्या करना है और क्या नहीं करना है, समेत अन्य बातों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा नियामक ने विभिन्न इकाइयों के साथ विचार-विमर्श कर सेबी के मान्यता प्राप्त बाजार ढांचागत संस्थानों, पंजीकृत मध्यस्थों और नियमित इकाइयों के लिये भी निवेशक अधिकार पत्र तैयार किया है।

इससे निवेशकों को प्रतिभूति बाजार में एक ही जगह सभी जरूरी सूचनाएं मिल सकेंगी। इसमें उनके पास क्या अधिकार हैं, निवेशकों को विभिन्न इकाइयों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं, निवेशकों को मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के लिये निर्धारित समयसीमा तथा निवेशक शिकायात निपटान प्रणाली आदि शामिल हैं।

सेबी निवेशक अधिकार पत्र और विभिन्न मध्यस्थों/इकाइयों के निवेशक अधिकार पत्र नियामक की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। साथ ही यह संबंधित मध्यस्थों या इकाई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करने के इरादे से 2021-22 के बजट में सभी वित्तीय उत्पादों के निवेशकों के अधिकार के रूप में निवेशक अधिकार पत्र पेश करने का प्रस्ताव किया था।

अन्य सुधारों में सेबी निदेशक मंडल ने वैकल्पिक निवेश कोष और पोर्टफोलियो प्रबंधक के लिये नियामकीय व्यवस्था में कुछ संशोधन किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव