लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने 2060 तक ‘शून्य उत्सर्जन’ की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:26 IST

Open in App

दुबई, 23 अक्टूबर (एपी) दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में शामिल सऊदी अरब ने 2060 तक ग्रीन हाउस गैसों के ‘शून्य उत्सर्जन’ की प्रतिबद्धता जताई है। यह घोषणा युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को की। इसके साथ ही सऊदी अरब उन 100 से अधिक देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने दुनिया को मानव निर्मित जलवायु परिवर्तन से बाहर निकालने की प्रतिबद्धता जताई है।

सऊदी अरब के पहले सऊदी हरित पहल मंच के शुभारंभ के मौके पर बिन सलमान ने यह घोषणा की है।

यह घोषणा सिर्फ सऊदी अरब की अपनी राष्ट्रीय सीमाओं के तहत है। इससे सऊदी अरब का पेट्रोलियम क्षेत्र में आक्रामक निवेश तथा एशिया और अन्य क्षेत्रों में निर्यात प्रभावित नहीं होगा।

सऊदी अरब की यह घोषणा ग्लासगो, स्कॉटलैंड में वैश्विक सीओपी 26 जलवायु सम्मेलन शुरू होने से पहले आई है। यह सम्मेलन 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

इस सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देश हिस्सा ले रहे हैं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

हाल में सामने आए ‘लीक’ दस्तावेजों से पता चलता है कि कैसे सऊदी अरब और अन्य देश मसलन ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और जापान ग्लोबल वार्मिंग पर संयुक्त राष्ट्र विज्ञान समिति की रिपोर्ट की अनदेखी करने का प्रयास कर रहे हैं। बीबीसी ने सबसे पहले बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी थी।

तेल एवं गैस निर्यात सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था का आधार है। हालांकि, तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सऊदी अरब द्वारा विविधता के प्रयास किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम