लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पैसे फिसलकर 75.46 प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:49 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे फिसलकर 75.53 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप का अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभावों के बारे में चिंता बढ़ने के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी होने से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.45 पर खुला। लेकिन रुपये का आरंभिक लाभ तत्काल बाद लुप्त हो गया और यह 75.58 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। कारोबार के अंत में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पूर्व बुधवार को रुपया करीब दो माह के निम्न स्तर 75.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.08 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.47 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 157.45 अंक की तेजी के साथ 58,807.13 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 579.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं