लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे के सुधार के साथ 74.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, नौ जुलाई विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को रूपये की विनिमय दर सात पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.64 पर बंद हुई।बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और कच्चे तेलकी कीमतों के बढ़ने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.68 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.57 से 74.68 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले सात पैसे का लाभ दर्शाता 74.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया प्रति डॉलर 74.71 पर बंद हुआ था।

साप्ताहिक आधार पर, विगत छह सप्ताह में पहली बार रुपये में 10 पैसे का लाभ दर्ज हुआ। दो जुलाई तक के पांच सप्ताहों के दौरान रुपये में तीन प्रतिशत से भी अधिक की गिररावट आई थी।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 92.32 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 182.75 अंक की हानि के साथ 52,386.19 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.98 प्रतिशत बढ़कर 74.85 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 554.92 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस