लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 72.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:59 IST

Open in App

मुंबई, सात जून विदेशी विनियम बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 72.80 पर बंद हुआ।कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी रुपये के प्रति धारणा मजबूत हुई।

बाजार सूत्रों के अनुसार हालांकि, मुख्य विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया प्रति डॉलर 72.85 पर खुला। कारोबार के दौरान विनिमय दर 72.74 -72.88 रुपये प्रति डॉलर के बीच रही। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 72.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

शुक्रवार को डालर 72.99 रुपये पर बंद हुआ था।

चालू माह के पहले चार कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में लगभग 8,000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया है।

‘ग्रोव’ के सह संस्थापक और सीओओ, हर्ष जैन ने कहा, ‘‘कोविड संक्रमितों की संख्या के तेजी से घटने के साथ विदेशी निवेशक भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश करने को लेकर सहज अनुभव करने लगे हैं।’’

30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 228.46 अंक की तेजी के साथ 52,328.51 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 90.17 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत घटकर 71.44 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 186.46 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं