लाइव न्यूज़ :

विदेशी कोषों की निकासी से रुपया 44 पैसे टूटकर 20 माह के निचले स्तर पर

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर विदेशी कोषों की सतत निकासी और जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 44 पैसे की गिरावट के साथ करीब 20 माह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रॉन के अधिक तेजी से फैलने की चेतावनी से जोखिम वाली परिसंपत्तियों की अपील प्रभावित हुई। पिछले 11 कारोबारी सत्रों में से नौ में रुपये में गिरावट आई है और डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 119 पैसे टूटा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में विदेशी कोषों की निकासी के बीच रुपया 76.05 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान बाद में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 44 पैसे की गिरावट के साथ 76.32 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया। करीब आठ माह के दौरान रुपये में दिन की यह सबसे बड़ी गिरावट है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोरोना के नये स्वरूप ओमीक्रोन के तीव्र प्रसार की आशंका से भी रुपये की गिरावट को बल मिला।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर की मांग और जोखिम-प्रतिकूल भावनाओं के कारण रुपया और गिर गया और आज यह 76 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। इस महीने अब तक, 11 कारोबारी सत्रों में से नौ में रुपये में गिरावट आई है जिसका कारण घरेलू शेयर बाजार से विदेशी कोषों की निकासी के अलावा रिजर्व बैंक और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बीच नीतिगत दृष्टिकोण की भिन्नता भी है।

परमार ने कहा कि व्यापार घाटे के ऊंचे आंकड़ों तथा थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में उछाल के कारण रुपया कमजोर हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.45 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.92 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.06 अंक की गिरावट के साथ 57,788.03 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 763.18 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी