लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपये में डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट

By भाषा | Updated: August 13, 2021 11:00 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया।

हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपये में और गिरावट पर रोक लगी।

रुपया शुरुआत में 74.27 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और गिरकर 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। बृहस्पतिवार के बंद स्तर की तुलना में यह तीन पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 278.94 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 55,122.92 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 85.20 अंक बढ़कर 16,449.60 पर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.97 पर था।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस