लाइव न्यूज़ :

रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:24 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई रुपये में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 पर बंद हुई।

अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जून में 13 माह के उच्चतम स्तर को छू गये। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पावेल की टिप्पणी के पहले अमेरिकी डॉलर अपने तीन माह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.57 पर खुला। कारोबार के दौरान यह लुढ़कता हुआ अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया प्रति डॉलर 74.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक बुधवार को 92.83 प्रतिशत की ऊंचाई को छूने के बाद घटकर 92.70 रह गया।

एमके ग्लोबल फाइनेंशल सर्विसेज के मुद्रा विभाग के शोध प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘बाजार का ध्यान इस बात पर है कि जेरोम पॉवेल बढ़ते अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति आंकड़े पर क्या प्रतिक्रिया देंगे और फेडरल रिजर्व नीति कितने समय तक बेहद-ढीली बनी रह सकती है।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134.32 अंक की तेजी के साथ 52,904.05 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.75 प्रतिशत घटकर 75.92 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 113.83 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम