लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 74.87 पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:38 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने, विदेशी निधियों की धन निकासी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमत की मजबूती ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.86 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.69 से 74.89 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी दर्शाता 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 47 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.92 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.64 हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस