लाइव न्यूज़ :

मुंबई में रैपिडो को आरटीओ का नोटिस, बाइक-टैक्सी सेवा बंद करने को कहा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:17 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर मुंबई के परिवहन विभाग ने ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवा कंपनी रैपिडो को सेवा तत्काल बंद करने को कहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ने अभी कंपनी को इस तरह के कारोबार की अनुमति नहीं दी है।

रैपिडो ने पिछले शुक्रवार को बाइक-टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि अपने परिचालन के विस्तार के तहत वह अगले दो साल में दो लाख बाइक ड्राइवरों को जोड़ेगी।

हालांकि, महाराष्ट्र के मोटर वाहन विभाग ने कहा है कि उसने कंपनी को इस सेवा के लिए अनुमति नहीं दी है और यह ‘गैरकानूनी’ है।

राज्य के परिवहन आयुक्त अविनाश ढाकणे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अंधेरी के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।’’

सोमवार को जारी आरटीओ नोटिस में कहा गया है कि रैपिडो द्वारा शुरू की गई बाइक-टैक्सी सेवा ‘गैरकानूनी’ है। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक इस तरह की टैक्सी सेवा के लिए अनुमति नहीं दी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?