लाइव न्यूज़ :

रोलेक्स रिंग्स का आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने अपने 731 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कीमत का दायरा 880-900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीन दिवसीय आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 27 जुलाई को खुलेगी।

रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ में 56 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इसमें मौजूदा निवेशकों द्वारा 75 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

नए निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों के साथ ही सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम