लाइव न्यूज़ :

महामारी की वजह से चीने में पुनरुद्धार प्रभावित, अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:16 IST

Open in App

बीजिंग, 15 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस महामारी के नए स्वरूप, कमजोर मांग तथा आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों की वजह से नवंबर में चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त हुई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता फू लिंगुई ने कहा कि चीन की खुदरा बिक्री अक्टूबर की तुलना में घटी है। मुद्रास्फीति दबाव की वजह से वृद्धि को प्रोत्साहन के प्रयासों पर असर पड़ रहा है।

फू ने कहा कि महामारी अंकुशों की वजह से यात्रा और अन्य गतिविधियां सीमित हुई हैं। ऐसे में 4-20 फरवरी तक होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का कुल प्रभाव काफी सीमित रहेगा।

उन्होंने कहा कि वैश्विक वातावरण अधिक जटिल और गंभीर हो रहा है। हालांकि, चीन को इसके बावजूद इस साल अपने आर्थिक लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि महामारी का नया स्वरूप ओमीक्रोन देश की स्वास्थ्य नीतियों और आर्थिक पुनरुद्धार दोनों के लिए चुनौती है।

चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर 4.9 प्रतिशत रही है। अप्रैल-जून में यह 7.9 प्रतिशत रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

क्राइम अलर्टKhagaria News: नाबालिग लड़की को पेड़ से बांध पीटा, ग्रामीणों की बर्बरता के पीछे वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा