लाइव न्यूज़ :

खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में चरम पर, 2021 में उधारी दरों में कटौती की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:44 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने शुक्रवार को कहा कि भारत में खुदरा मुद्रास्फीति चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन अनुमान है कि इसमें अभी इतनी ज्यादा कमी नहीं होगी कि भारतीय रिजर्व बैंक 2021 में दरों में कोई कटौती कर सके।

नोमुरा ने कहा कि मध्यावधि में इस बात की आशंका अधिक है कि महंगाई एक बार फिर बढ़ेगी और इसके चलते आरबीआई को 2022 में दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला करना पड़ सकता है।

वृद्धि दर में कमी के बावजूद महंगाई बढ़ने के चलते आरबीआई के पास ब्याज दरों में कटौती की ज्यादा गुंजाइश नहीं थी।

ब्रोकरेज फर्म ने अक्टूबर में महंगाई के 7.6 प्रतिशत के उच्चतम स्तर की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘निकट अवधि में, हम आशावाद की वजह देखते हैं। हमारा मानना है कि पूरे 2020 में तेज बने रहने के बाद अब उपभोक्ता कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) चरम पर पहुंच चुकी है।’’

नोमुरा ने कहा कि आपूर्ति पक्ष में सुधार और आधार प्रभाव के कारण मुद्रास्फीति 2021 में 4.5-5 प्रतिशत के आसपास रह सकती है, जो 2020 में 6.7 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस