लाइव न्यूज़ :

रेलिगेयर फिनवेस्ट घोटाला: अदालत ने मुखौटा कंपनियों के निदेशक को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने समूह कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) से 2,397 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े एक मामले में कुछ मुखौटा कंपनियों के एक निदेशक को मंगलवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट छवि बंसल ने मैसर्स तारा अलॉयज लिमिटेड और मैसर्स गुरुदेव फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक तथा श्रीधाम डिस्ट्रिब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड और एनीस अपेरल प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी।

पुलिस ने चार दिन की हिरासत की मांग की थी। पुलिस ने अदालत से कहा कि अग्रवाल कथित रूप से मुखौटा कंपनियों के निदेशक व प्रवर्तक हैं, जिनके माध्यम से पैसों का हेरफेर किया गया।

पुलिस के अनुसार, संबंधित कंपनियां कथित तौर पर मुखौटा कंपनियां थीं, जिनके माध्यम से 2016-17 में 676 करोड़ रुपये की धनराशि का हेरफेर किया गया।

पुलिस ने आरोप लगाया कि अग्रवाल फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रवर्तकों मालविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर के साथ इस मामले में बड़ी साजिश का हिस्सा है।

पुलिस ने आगे आरोप लगाया कि अग्रवाल ने सह-अभियुक्त नरेंद्र कुमार घोषाल के साथ मिलकर साजिश रची और उनकी कंपनियों को मिली राशि को फिर से इधर-उधर कर दिया, जिससे रेलिगेयर ग्रुप के प्रवर्तकों मालविंदर और शिविंदर को लाभ मिल रहा था।

आरएफएल के पैसों की कथित हेराफेरी और उसका दूसरी कंपनियों में निवेश करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मालविंदर, शिविंदर, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना को पिछले साल गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव