लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल का चौथी तिमाही में कर पूर्व लाभ 41.5 प्रतिशत उछलकर 3,617 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल का कर पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 41.45 प्रतिशत बढ़कर 3,617 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का कर पूर्व लाभ (ईबीआईटीडीए....ब्याज, कर, मूल्य ह्रास और एर्मोटाइजेशन पूर्व लाभ) एक साल पहले 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,557 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आय 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में 20.04 प्रतिशत बढ़कर 41,296 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 34,402 करोड़ रुपये थी।

आरआईएल ने एक बयान में कहा, ‘‘कारोबार के लिये चौथी तिमाही शानदार तिमाही रही। तिमाही आय और कर पूर्व लाभ अबतक के उच्चतम स्तर पर रही जबकि परिचालन की स्थिति ज्यादा सामान्य नहीं रही है।’’

कंपनी के अनुसार शुद्ध लाभ मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 2,247 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल-मार्च) में कंपनी का ईबीआईटीडीए मामूली 1.09 प्रतिशत बढ़कर 9,789 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 9,683 करोड़ रुपये था।

आलोच्य वित्त वर्ष में आय 4.92 प्रतिशत घटकर 1,39,077 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 में 1,46,272 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार रिलायंस रिटेल ने आलोच्य तिमाही में 826 नये स्टोर खोले। इसके साथ उसके दुकानों की संख्या 31 मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार 12,711 पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम