लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार के रियल्टी परियोजनाओं के प्रीमियम में कटौती से घरों की मांग बढ़ेगी: उद्योग

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्था क्रेडाई और नारेडको ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा रियल्टी परियोजनाओं पर लिए जाने वाले प्रीमियम में कटौती करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे निर्माण लागत में कमी आएगी और प्रॉपर्टी की मांग बढ़ेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को स्थानीय निकायों द्वारा रियल एस्टेट विकास पर लिए जाने वाले प्रीमियम शुल्क में 31 दिसंबर तक 50 प्रतिशत कटौती की थी। हालांकि, यह राहत उन्हीं डेवलपर को मिलेगी, जो घर खरीदारों के स्टॉम्प शुल्क का खर्च खुद उठाएंगे।

क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैक्सी शाह ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार द्वारा 31 दिसंबर, 2021 तक निर्माण परियोजनाओं पर विभिन्न प्रीमियमों में 50 प्रतिशत कटौती अपनी तरह का पहला कदम है और हम इस सक्रिय और प्रगतिशील कदम की सराहना करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से घर खरीदारों को फायदा होगा क्योंकि योजना का लाभ उठाने वाले डेवलपर को घर खरीदारों की तरफ से स्टाम्प शुल्क का भुगतान करना होगा।

नारेडको के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि इस कदम से परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और नई परियोजनाओं की शुरुआत में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?