लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में मंदी के रुख से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में भाव टूटे

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों तेल, तिलहन तथा सोयाबीन, पाम एवं पामोलिन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

बाजार सूत्रों का कहना है कि अमेरिका के शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में कल रात से क्रमश: 3.5 प्रतिशत और दो प्रतिशत की गिरावट रही। इस गिरावट का असर स्थानीय कारोबार पर भी हुआ और सरसों, सोयाबीन, पाम और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सरसों दाना और सरसों दादरी तेल के भाव क्रमश: 150 रुपये और 125 रुपये की हानि दर्शाते क्रमश: 7,425-7,475 रुपये और 15,000 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए। जबकि सरसों पक्की और कच्ची घानी तेल के भाव में भी 15-15 रुपये प्रति टिन की गिरावट आई।

विदेशों में भाव घटने से सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और डीगम तेल के भाव में क्रमश: 50 रुपये, 100 रुपये और 30 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई।

कच्चा पॉम तेल (सीपीओ), पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला की कीमतें क्रमश: 60 रुपये, 50 रुपये और 80 रुपये क्विंटल गिरावट में रहे।

सूत्रों का कहना है कि सोयाबीन बिजाई के समय आयात शुल्क में कमी किये जाने की अफवाहें फैलाये जाने से किसानों की धारणा प्रभावित होती है और मनोबल टूटता है। ऐसी झूठी अफवाहों से किसानों को जागरुक किया जाना चाहिये ताकि वह उनके झांसे में नहीं आयें। घरेलू तेल-तिलहन उद्योग का विकास किसानों और घरेलू अर्थव्यवस्था के हित में होगा। इससे विदेशी मुद्रा तो बचेगी ही तेल उद्योग में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,425 - 7,475 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,270 - 6,315 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,400 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,465 - 2,515 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,375 -2,425 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,475 - 2,575 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,950 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,380 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,800 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम