लाइव न्यूज़ :

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वर्तमान आर्थिक स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:58 IST

Open in App

मुंबई 13 अगस्त भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वर्तमान आर्थिक स्थिति और कोविड-19 के प्रभाव को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा हाल ही में किए गए नीतिगत उपायों की शुक्रवार को समीक्षा की।

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 590वीं यह बैठक आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।

आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय निदेशक मंडल ने वर्तमान आर्थिक स्थिति, वैश्विक और घरेलू चुनौतियों और कोविड के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव कम करने समेत आरबीआई द्वारा हाल ही में लिए गए नीतिगत निर्णयों की समीक्षा की। निदेशक मंडल ने इसके अलावा स्थानीय बोर्डों के कामकाज की भी समीक्षा की।’’

इस बैठक में डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन, माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर और केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक शामिल हुए। वही निदेशक के तौर पर सतीश के मराठे, एस गुरुमूर्ति, रेवती अय्यर और सचिन चतुर्वेदी ने भी बैठक में भाग लिया।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देबाशीष पांडा और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ भी बैठक में उपस्थिति रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती