लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने वन मोबिक्विक सिस्टम्स, स्पाइस मनी पर लगाया जुर्माना

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:41 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के उल्लघंन को लेकर भुगतान मंच प्रदान करने वाली कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और स्पाइस मनी लिमिटेड पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों कंपनियों ने भारत बिल भुगतान परिचालन इकाइयों (बीबीपीओयू) के लिए नेटवर्थ को लेकर जारी आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं किया था।

उसने कहा कि यह उल्लघंन भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की एक धारा से संबंधित थे, इसलिए दोनों संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया था।

केंद्रीय बैंक ने अपने आदेश में कहा, "दोनों कंपनियों की लिखित प्रतिक्रिया और व्यक्तिगत सुनवाई की समीक्षा के बाद निर्देशों का पालन न करने के उपरोक्त आरोपों की पुष्टि करते हुए आरबीआई मौद्रिक दंड लगाया जाने के निष्कर्ष पर पंहुचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी