लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने असम की सूक्ष्म वित्त संस्थानों के साथ कर्ज माफी समझौते को मंजूरी दी: असम मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 अगस्त असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महिला कर्जदारों के लिये ऋण माफी योजना को लेकर राज्य सरकार और छोटी राशि के कर्ज देने वाले सूक्ष्म वित्त संस्थानों के बीच प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की गरीब महिला कर्जदारों को राहत देने के लिये शुरू में 2,500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी करेगी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अनुदानों के लिये पूरक मांगों पर कटौती प्रस्ताव के ऊपर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, ‘‘आरबीआई ने मंगलवार को सूक्ष्म वित्त कंपनियों के साथ प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी। यह कदम महिलाओं को राहत देने के लिये है। उसके लिये, हमें शुरू में करीब 2,500 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।’’

असम के वित्त मंत्री अजंता नियोग ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा था कि करीब 26 लाख कर्जदारों ने 12,500 करोड़ रुपये का ऋण विभिन्न सूक्ष्म वित्त संस्थानों से लिया है। इनमें से ज्यादातर कर्ज ग्रामीण क्षेत्रों में लिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम