लाइव न्यूज़ :

रेलवे का माल लदान जुलाई में 18.43 प्रतिशत बढ़कर 11.27 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारतीय रेल ने जुलाई महीने में अभी तक का सबसे ऊंचा माल लदान दर्ज किया है।

भारतीय रेल ने जुलाई 2021 में (जुलाई, 2020 की तुलना में 18.43 प्रतिशत ज्यादा) 1.75 करोड़ टन की बढ़ोतरी के साथ अभी तक का सबसे ज्यादा 11.27 करोड़ टन माल लदान हासिल किया, जबकि इससे पहले जुलाई, 2019 में 9.97 करोड़ टन के साथ रेलवे का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा था। वहीं जुलाई, 2020 में रेलवे ने 9.51 करोड़ टन माल का लदान किया था।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोयले के लदान में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। जुलाई, 2021 में कोयले का लदान 93.1 लाख टन रहा, जो जुलाई, 2020 की तुलना में 23.47 प्रतिशत अधिक है।

इसी तरह सीमेंट क्षेत्र का लदान 26.71 प्रतिशत बढ़कर 23.1 लाख टन पर पहुंच गया। इस्पात क्षेत्र का लदान 8.72 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4.5 लाख टन रहा।

रेलवे का लौह अयस्क का लदान 14.05 प्रतिशत बढ़कर 18.1 लाख टन पर पहुंच गया। वहीं लौह अयस्क के अलावा इस्पात के अन्य कच्चे माल का लदान 48.62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8.8 लाख टन रहा।

इस साल जुलाई में खाद्यान्न का लदान 7.89 प्रतिशत बढ़कर 4.3 लाख टन पर पहुंच गया। वहीं कंटेनर सेवाओं में 7.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि अन्य उत्पादों का लदान 13.34 प्रतिशत बढ़कर 11.1 लाख टन पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम