लाइव न्यूज़ :

रेलटेल कार्पोरेशन का बेहतर प्रदर्शन, सूचीबद्धता के पहले दिन 29 प्रतिशत ऊंचा रहा शेयर

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी दूरसंचार व्यवसाय के लिये ढांचागत सुविधा उपलब्ध कराने वाले रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के पहले दिन इश्यू मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत के जोरदार प्रीमियम के साथ बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 16 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। इसका इश्यू मूल्य 94 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। सूचीबद्धता के साथ ही यह 109 रुपये पर बोला गया और उसके बाद और ऊपर चढता हुआ कारोबार की समाप्ति पर 120.6 रुपये पर बंद हुआ। इस प्रकार 94 रुपये के इश्यू मूल्य के मुकाबले पहले दिन यह 28.29 प्रतिशत ऊंचा रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह 127.85 रुपये तक चढ़ गया था।

वहीं बीएसई में कंपनी का शेयर 104.60 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 125.50 रुपये प्रति शेयर की ऊंचाई छूने के बाद समाप्ति पर 121.40 रुपये रहा। इश्यू मूल्य के मुकाबले पहले दिन यह 29.15 प्रतिशत ऊंचा रहा।

दूरसंचार क्षेत्र की इस कंपनी का शुरुआती सार्वजनिक निर्गम 42 गुणा से अधिक अभिदान पाने में सफल रहा था। एनएसई में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक छह करोड़ 11 लाख 95 हजार शेयरों के इसके निर्गम को 259 करोड़ 42 लाख 43 हजार से अधिक शेयरों के लिये बोलियां प्राप्त हुईं। इसके लिये 93 से 94 रुपये प्रति शेयर का मूलय दायरा रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम