लाइव न्यूज़ :

क्यूमैथ ने स्विगी के पूर्व कार्यकारी विवेक सुंदर को सीईओ के रूप में नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर ऑनलाइन गणित सीखने के मंच क्यूमैथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने स्विगी के पूर्व कार्यकारी विवेक सुंदर को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

एक बयान में कहा गया है कि नियुक्ति एक सुनियोजित उत्तराधिकार रणनीति का अनुसरण करती है, और क्यूमैथ के संस्थापक मनन खुर्मा अब अध्यक्ष बनेंगे। दोनों ही नियुक्तियां एक अक्टूबर, 2021 से प्रभावी होंगी।

बयान के अनुसार, 47 वर्षीय सुंदर स्विगी से क्यूमैथ में शामिल हुए। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में, उन्होंने स्विगी के कारोबार को कई गुना बढ़ाया। 23 वर्षों के व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अनुभव के साथ, उन्होंने प्रॉक्टर एंड गैंबल जैसे संगठनों के साथ भी काम किया है।

बयान में कहा गया है कि क्यूमैथ के सीईओ के रूप में, सुंदर कंपनी के समग्र व्यवसाय और इसके वैश्विक विस्तार के लिए जिम्मेदार होंगे।

वर्ष 2013 में शुरु किये गये, कैपिटल जी और सेक्योइया- समर्थित क्यूमैथ ने 20 से अधिक देशों में दो लाख से अधिक छात्रों के साथ जुड़ाव बना रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?