लाइव न्यूज़ :

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 78,721 करोड़ रुपए मूल्य के रिकॉर्ड 398.59 लाख टन गेहूं की खरीद

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अप्रैल में शुरू हुए वर्तमान विपणन वर्ष में 398.59 लाख टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की है। इस पर सरकारी खजाने से 78,721 करोड़ रुपए का व्यय हुआ है।

पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की गयी है। किसान संगठन तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

पिछले सत्र की तरह ही वर्तमान रबी विपणन वर्ष (आरएमएस) में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एसएसपी पर गेहूं की खरीद सुचारु रूप से जारी है।

खाद्य मंत्रालय ने बताया कि 26 मई तक 398.59 लाख टन गेहूं की खरीद की गयी जबकि पिछले साल इस अवधि में 350.06 लाख टन की खरीद हुई थी।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि यह खरीद अब तक की सबसे बड़ी खरीद है क्योंकि इसने रणी विपणन वर्ष 2020-21 में बने 389.92 लाख टन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

बयान में कहा गया, "मौजूदा रबी विपणन वर्ष में 78,721.15 करोड़ रुपए की खरीद से करीब 42.06 किसानों को पहले ही फायदा हो चुका है।"

विपणन वर्ष 2021-22 अप्रैल से मार्च के बीच होगा लेकिन ज्यादातर खरीद जून तक पूरी हो जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस