लाइव न्यूज़ :

पंजाब के कृषि मंत्री ने मंडाविया से मुलाकात की, राज्य में उर्वरक की कमी पर चर्चा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने मंगलवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और राज्य में उर्वरकों की कमी के मुद्दे को उठाया।

नाभा ने कहा कि तत्काल हस्तक्षेप की मांग पर मंडाविया ने डीएपी (डायअमोनियम फॉस्फेट) और एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाशियम) के पांच रैक और एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) के दो रैक की आपूर्ति तीन से चार दिनों में पंजाब को करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब की मांग पर विचार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने नवंबर और दिसंबर में पर्याप्त यूरिया की आपूर्ति का भी आश्वासन दिया।

पंजाब के कृषि मंत्री ने मंडाविया से उनके कार्यालय में मुलाकत की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया के रबी फसलों के लिये 5.50 लाख टन डीएपी की जरूरत है। इसमें से 4.80 लाख टन की जरूरत अक्टूबर और नवंबर में है।

नाभा ने कहा कि राज्य के पास एक अक्टूबर, 2021 की स्थिति के अनुसार 74 हजार टन डीएपी का भंडार था। जबकि पिछले साल इस दौरान 3.63 लाख टन का भंडार था।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस साल अक्टूबर में 2.75 लाख टन डीएपी की मांग की तुलना में केवल 1.97 लाख टन का आबंटन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि गेहूं फसल की बुवाई के समय जरूरी पोषक तत्व की की कमी हो सकती है क्योंकि इसमें केवल 20 से 25 दिन का समय बचा है।

नाभा के अनुसार पंजाब ने अक्टूबर, 2021 के लिये 1.50 लाख टन अतिरिक्त डीएपी के तेजी से आबंटन की मांग की है।

बैठक के बाद संवाददाताओं से पंजाब के मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की उपलब्धता न होने के कारण डीएपी की कमी की बात कही। ‘‘केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को पर्याप्त डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।’’

नाभा के अनुसार, ‘‘बैठक के दौरान हमने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार को काले कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए, जिनके खिलाफ किसान पिछले एक साल से विरोध कर रहे हैं। किसान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनका तर्क है कि इन कानूनों से बड़ी कंपनियां उनके खेत ले लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव