लाइव न्यूज़ :

कोयला आपूर्ति में बिजली क्षेत्र को प्राथमिकता से हिंदुस्तान जिंक कुछ हद तक प्रभावित: सीईओ

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर घरेलू कोयले की आपूर्ति में बिजली क्षेत्र को प्राथमिकता देने से हिंदुस्तान जिंक पर 'कुछ हद तक' असर पड़ा है। वेदांता समूह के एक शीर्ष अधिकारी यह बात कही।

उन्होंने कहा, हालांकि कंपनी ने मार्च तक के लिए कोयले के आयात का अनुबंध कर फिलहाल इस समस्या का हल निकाल लिया है।

घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत का हिस्सा रखने वाली कोल इंडिया लि. ताप बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी को देखते हुए उन्हें अस्थायी रूप से आपूर्ति में प्राथमिकता दे रही है।

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि कंपनी की वार्षिक कोयले की खपत लगभग 20 लाख टन है और वह अपने संयंत्रों में आयातित और घरेलू दोनों ईंधन का उपयोग करती है।

बिजली क्षेत्र को घरेलू कोयले की आपूर्ति में प्राथमिकता देने से कंपनी को पड़ने वाले असर को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘हां, कुछ हद तक हम पर इसका असर पड़ा है। यह अस्थायी हो सकता है। अब आयातित कोयले की अधिक खपत होगी तथा अगले दो या तीन महीनों में घरेलू कोयला पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए।’’

मिश्रा ने कहा, ‘‘जहां तक उच्च कीमतों का सवाल है, तो यह पहली बार है जब कीमतों का लागत पर प्रभाव पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि संयंत्रों में धातुओं के उत्पादन के लिए बिजली बहुत महत्वपूर्ण है और कोयला कंपनी के बिजली संयंत्र के लिए प्रमुख उत्पादन सामग्री है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम