लाइव न्यूज़ :

प्रेस्टीज एस्टेट्स की घरों की बुकिंग सितंबर तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर रीयल्टी कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स की घरों की बुकिंग सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 1,123.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोविड-19 महामारी के बावजूद आवासीय संपत्तियों की बेहतर मांग से कंपनी की बुकिंग में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बेंगलुरु की रीयल एस्टेट कंपनी की बुकिंग का आंकड़ा 1,026.3 करोड़ रुपये रहा था।

निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में कंपनी ने कहा कि प्रेस्टीज समूह की बिक्री बुकिंग 2020-21 की पहली छमाही में घटकर 1,584.4 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,042.5 करोड़ रुपये थी।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते अप्रैल से जून के दौरान घरों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है।

प्रॉपटाइगर.कॉम के अनुसार देश के आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-सितंबर, 2020 के दौरान घरों की बिक्री 54 प्रतिशत घटकर 1,23,725 इकाई रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम